Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

10 लाख में जमीन बेचने का झांसा देकर महिला से कराई दूसरी कीमती जमीन की रजिस्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार

Priyanshu Ranjan

रघुनाथपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई; जमीन की बिक्री की रकम भी नहीं देने का आरोप, मूल रजिस्ट्रेशन दस्तावेज जब्त

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में 10 लाख रुपये में जमीन खरीदने का झांसा देकर एक महिला से कथित तौर पर दूसरी कीमती जमीन की रजिस्ट्री कराने और बिक्री की रकम नहीं देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मूल जमीन रजिस्ट्रेशन दस्तावेज भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल दाखिल कर दिया गया है।

- Advertisement -

मामले में पीड़ित महिला ने अगस्त 2026 में रघुनाथपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। सरगुजा एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

- Advertisement -

10 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय होने का दावा

पुलिस के अनुसार, रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम उचडीह निवासी मंगली बाई अपनी जमीन बेचना चाहती थीं। उनकी जमीन के खसरा नंबर 29/2 और 61/2 का क्षेत्रफल क्रमशः 0.284 हेक्टेयर और 0.081 हेक्टेयर बताया गया है।

इसी दौरान आरोपी रंजय कुमार जायसवाल ने छेरतु यादव के माध्यम से मंगली बाई से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक, जमीन का सौदा 10 लाख रुपये में तय हुआ।

रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर दस्तावेजों पर कराए हस्ताक्षर

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को संजय नामक व्यक्ति मंगली बाई और उनके बेटे को अंबिकापुर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय लेकर गया। वहां जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कहकर उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए।

इसके बाद उन्हें घर पहुंचकर जमीन की रकम देने का भरोसा दिलाया गया।

See also  सीतापुर के 1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा: गंजाम से एक आरोपी गिरफ्तार, 46 लाख के जेवर पहले ही बरामद,

तय जमीन के बजाय दूसरी कीमती जमीन की रजिस्ट्री का आरोप

शिकायत के बाद हुई जांच में पुलिस के अनुसार यह बात सामने आई कि तय जमीन के बजाय महिला की एक रिश्तेदार और उसके बेटे के नाम दर्ज अन्य कीमती जमीनों की रजिस्ट्री भी आरोपी संजय ने अपनी पत्नी के नाम करा ली थी।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद जमीन की बिक्री की रकम भी महिला को नहीं दी गई। मामले में पीड़िता ने रघुनाथपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दूसरे मामले में भी षड्यंत्र कर धोखाधड़ी की पुष्टि

पुलिस की विवेचना के दौरान रंजय कुमार जायसवाल और अमरसाय मानिकपुरी के खिलाफ गंगापुर निवासी धनेश्वरी पनिका के साथ भी इसी तरह षड्यंत्र कर धोखाधड़ी करने की बात सामने आने का दावा किया गया है।

पुलिस ने मामले में धारा 318(4) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

दो आरोपी गिरफ्तार, मूल दस्तावेज जब्त

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बटवाही निवासी रंजय कुमार जायसवाल (42 वर्ष) तथा ग्राम गंगापुर के धनौलीपारा निवासी अमरसाय मानिकपुरी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मामले से संबंधित मूल जमीन रजिस्ट्रेशन दस्तावेज जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल दाखिल कर दिया गया।

Share This Article