सोनिया नई दिल्ली।’ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली में आज नए कांग्रेस दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत करीब 400 नेता मौजूद रहे।
नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन है। अब तक इसका पता 24, अकबर रोड था। करीब 46 साल बाद आज से नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9A, कोटला रोड हो गया है।
यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। इसकी आधारशिला 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। 15 साल बाद यह बनकर तैयार हुआ है।
See also Marburg Virus: दुनिया में अब इस खतरनाक वायरस की हुई एंट्री, अबतक 15 लोगों की हो चुकी है मौत



