AAJ24

[state_mirror_header]

शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कोरिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

Bharat Sharma

बैकुंठपुर। 10 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके महत्वपूर्ण बलिदान को नमन किया और स्वतंत्रता संघर्ष में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

See also  एसआईआर अवधि सिर्फ 7 दिन बढ़ाना अपर्याप्त, कांग्रेस ने मांगा 3 माह का समय,
Share This Article