Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

दो बोरियों में मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा: बेटे ने की पिता की हत्या, मां, मौसा और दोस्त भी गिरफ्तार

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरागुड़ी के सरनापारा में 12 जून को दो बोरियों में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में मृतक के बेटे, मां, मौसा और एक दोस्त को हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कोरिया जिले के बचरापोड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम चिरमी परसापानी निवासी शिवप्रसाद सिंह (45) के रूप में हुई। सोशल मीडिया के माध्यम से हुई पहचान के बाद पुलिस जब मृतक के घर पहुंची तो कमरे में खून के निशान मिले, जिससे जांच की दिशा बदल गई।

- Advertisement -

संदेह के आधार पर मृतक के 19 वर्षीय पुत्र अमृतलाल सिंह से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने 10 जून की रात अपने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसका पिता आए दिन उसकी मां और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। घटना वाले दिन भी पिता द्वारा मां से मारपीट किए जाने के बाद वह आक्रोशित हो गया और रात में सो रहे पिता के सिर पर टांगी तथा लोढ़ा से वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी मां बीरा बाई के साथ मिलकर कमरे में फैले खून के निशानों को गोबर से लीपकर मिटाने का प्रयास किया। इसके बाद उसने अपने मौसा हरवंश सिंह को बुलाया। दोनों ने शव को दो बोरियों में भरकर मोटरसाइकिल से तिवरागुड़ी डेम की ओर ले जाना शुरू किया। रास्ते में बाइक फंस जाने पर उन्होंने अपने परिचित कौशल सिंह उइके को बुलाया।

See also  CG BREAKING : मुख्यालय में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली

बाद में तीनों ने शव को सरनापारा स्थित बिजली के खंभे के पास छोड़ दिया।जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुत्र अमृतलाल सिंह, उसकी मां बीरा बाई, मौसा हरवंश सिंह तथा दोस्त कौशल सिंह उइके को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article