AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/फलों के रस से शरीर व भागवत कथा के रसपान से आत्मा तृप्त होती है :भागवत कथा के द्वितीय दिवस पटेलजी जी बगीची करमदी रोड पर रामसनेही संत हरिराम महाराज ने कही

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260329 WA0063

- Advertisement -

रतलाम 29 मार्च फलों के रस से तो शरीर तृप्त होता है, परन्तु भागवत कथा के रसपान से आत्मा तृप्त होती है। फिर भी यह रस अतृप्त ही रहता है, क्योंकि भगवत का जितना भी रस तृप्त होता है, वह कम है। यह रस जीवन पर्यंत पीना चाहिए और यह रस जनम जन्मों तक पीना चाहिए

IMG 20260329 WA0069

यह बात रामसनेही संत श्री हरिराम जी महाराज ने पटेल जी की बगीची करमदी रोड पर सात दिवसीय दिव्य भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कही। श्री शास्त्री ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। गुरुकुल में जो बच्चे पढ़कर शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं, वही भविष्य में सनातन की पताका पूरे विश्व में फैलाएंगे और हमारे देश भारत की गौरवशाली परंपरा अनवरत चलती रहेगी।

कथा में जोधपुर से पधारे संत श्री भगत राम जी हनुमंत स्नेही, खाचरोद रामद्वारा के स्वामी सुखरामदास वैदिक गुरुकुल के संस्थापक रामस्नेही स्वामी रामानुराग जी के साथ गुरुकुल के छात्र भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि यह कथा खाचरोद गुरुकुल के बच्चों की सहायतार्थ है। इसी प्रकल्प में कथा के दौरान डॉ. मुल्कराज पंजाबी द्वारा 11,000 रुपये की राशि, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी द्वारा माता-पिता की स्मृति में 11,000 रुपये की राशि, और राजपूत नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल द्वारा समाज के मित्र मंडल की ओर से 5,100 रुपये का चेक भेंट किया गया।

कथा में सर्वब्रह्मण सभा के अध्यक्ष प. नरेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष राजेश चाष्टा, राजेश तिवारी, डॉ. सुरेश दवे, सुनील गौतम, नवदीप शर्मा, महेश राजावत ने भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर गुरुदेव का पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. मुल्कराज पंजाबी, उषा पंजाबी, किशोर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, जुझार सिंह पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित प्रेमलता देवड़ा अशोक देवड़ा ने भी पोथीपूजन कर धर्म लाभ लिया।

See also  2024 में गोल्ड ने दिया शेयर बाजार से ज्यादा रिटर्न; नए साल में बन सकता है 90 हजारी

शाम को भगवान पुराण की आरती संपन्न हुई, जिसमें मुख्य आयोजक चेतन पटेल, कन्हैयालाल पटेल, शांतिबाई सांकला, प्रकाश परमार, तुलसी पटेल, रिना पटेल, तेजपाल, मुकेश शर्मा, एडवोकेट सुभाष उपाध्याय, मुकेश स्वामी, अनूप स्वामी, आशीष सोनी, सत्यनारायण भूतिया, संदीप पोरवाल, कुलदीप सोलंकी,आदि ने आरती का लाभ लिया।

Share This Article