AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /श्री सर्व ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : फाग उत्सव, भगवान परशुराम जयंती एवं मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह होगा आयोजित,कार्यकारिणी का किया विस्तार

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260209 WA0088 scaled

- Advertisement -

रतलाम/श्री सर्व ब्राह्मण सभा रतलाम की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक श्री गणेश मांगलिक भवन, श्री सज्जन छात्रावास बोर्डिंग में अध्यक्ष पंडित राजेश दवे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

IMG 20260209 WA0091 scaled

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा आगामी माह में आयोजित होने वाले फाग उत्सव, भगवान परशुराम जयंती एवं समाज के मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए इन आयोजनों को धूमधाम एवं भव्यता से मनाने का संकल्प लिया।

IMG 20260209 WA0097 scaled

इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, मातृशक्ति एवं युवा शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने आपसी मतभेद भुलाकर समाज की एकता एवं संगठन को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया तथा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

IMG 20260209 WA0081

बैठक में अनिल पुरोहित, मुन्नालाल शर्मा, श्याम उपाध्याय,कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी,परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक, डॉ. गीता दुबे, महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती उषा दुबे, अचल शुक्ला,सत्यनारायण पालीवाल, धर्मेंद्र व्यास, ओ.पी. पालीवाल,जी.के. शर्मा एवं राजेश चाष्टा सहित अनेक गणमान्यजनों ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन सचिव नरेंद्र त्रिवेदी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने व्यक्त किया।

पंडित नवदीप शर्मा एवं महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिरोलिया कार्यक्रम के संयोजक रहे। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस दौरान कार्यकारिणी विस्तारित कर पुरानी कार्यकारिणी यथावत रखते हुए विस्तार करते नए नाम शामिल किये गये शामिल नाम पं. सुरेश दवे उपाध्यक्ष,पं. शरद चतुर्वेदी उपाध्यक्ष,पं. प्रभाकांत उपाध्याय उपाध्यक्ष,पं. तरुण जोशी उपाध्यक्ष,पं. राजकुमार शुक्ला उपाध्यक्ष,राकेश शर्मा – मीडिया प्रभारी,पं. कुलदीप त्रिवेदी – सह सचिव,पं. महेश राजावत सह प्रचार मंत्री,डॉ. रविंद्र उपाध्याय संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ ओम प्रकाश दाधीच संयोजक, धार्मिक यात्रा प्रकोष्ठ राजेंद्र शर्मा सहसंयोजक, धार्मिक प्रकोष्ठ जयवंत गुप्ते संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ

See also  खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा निलंबित : आदेश का पालन नहीं करने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई,दिया जावरा आलोट अनुभाग का प्रभार

महिला कार्यकारिणी :श्रीमती रजनी व्यास — सचिव,श्रीमती प्रथमा कौशिक सहसचिव,श्रीमती आरती त्रिवेदी — संगठन सचिव,श्रीमती कल्पना पुरोहित — संगठन सचिव,युवा महिला सचिव — सपना अरविंद दुबे,युवा महिला सह सचिव — अर्चना शर्मा,युवा महिला संगठन सह सचिव — रीना पंडित,सोशल मीडिया प्रभारी — श्रीमती रीटा जोशी,महिला प्रकोष्ठ महिला धार्मिक प्रकोष्ठ संयोजक — नूतन भट्ट

कार्यकारिणी सदस्य : मंजू जोशी,चंदा त्रिवेदी,गुंजा व्यास,रानू तिवारी,सुनंदा मालोदिया इस प्रकार समाजहित में लिए गए निर्णयों एवं एकता के संकल्प के साथ बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

ये थे उपस्थिति
इस दौरान सुशील तिवारी, ऋषि कुमार शर्मा, नयन व्यास,राजेश तिवारी, दुर्गेश सुरोलिया,दिलीप शर्मा,के.एल. भट्ट,जगदीश उपाध्याय, डॉ विश्वास उपाध्याय,विवेक शर्मा, नवीन व्यास,गौरव शुक्ला, श्रीमती रक्षा मिश्रा, श्रीमती सीमा सिरोलिया, श्रीमती मंगला शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे

Share This Article