AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन ने हिंदू नववर्ष 2082 पर किया समाजसेवी आयोजन,पक्षियों के लिए जल संरक्षण अभियान

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम, 30 मार्च 2025 – हिंदू नववर्ष 2082 के उपलक्ष्य में श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा एक विशेष समाजसेवी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पक्षियों के लिए सकोरों का वितरण किया गया, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। साथ ही, 115वें स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गयाजिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया।

- Advertisement -

स्वास्थ्य जांच शिविर:
स्वास्थ्य जांच शिविर में बीपी, शुगर और वजन की जांच की गई। जांच के दौरान जिन लोगों के स्वास्थ्य मापदंड असामान्य पाए गए, उन्हें डॉक्टरों से उचित परामर्श लेने की सलाह दी गई। इस पहल से कई नागरिकों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।

पक्षियों के लिए जल संरक्षण अभियान:
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए जल स्रोत उपलब्ध कराने हेतु सकोरों का वितरण किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति दया एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
फाउंडेशन के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

See also  MP News ; मंदसौर में करणी सेना प्रशासनिक दबाव में नहीं झुकी, होटल से हटकर सड़क पर हुई पत्रकार वार्ता : कल होगा शेरपुर के नेतृत्व में SP कार्यालय का घेराव और आमरण अनशन
Share This Article