Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Priyanshu Ranjan

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती राजवाड़े

रायपुर, 13 जून 2026। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कमलपुर, पहाड़गांव और पण्डोनगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं, उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

- Advertisement -

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति शासन की सुविधाओं से वंचित न रहे।

- Advertisement -

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, आवास सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर सतत निगरानी रखने तथा आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए।

See also  निजी स्कूल की शिक्षिका ने 8 वीं के छात्र को दी 200 बार मां की गाली लिखने की सजा, अभिभावकों ने की डीईओ से शिकायत,

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।

Share This Article