AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; बजरंग दल द्वारा पूर्ण गणवेश में निकली धराड़ में शौर्य यात्रा, जगह – जगह हुआ स्वागत

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

“अयोध्या तो झांकी है, पूरा हिंदुस्तान बाकी है”- अर्जुन गेहलोत

- Advertisement -

रतलाम। विरुपाक्ष महादेव प्रखंड के ग्राम धराड़ में बजरंग दल की शौर्य यात्रा का आयोजन पूर्ण गणवेश में किया गया कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोत, जिला उपाध्यक्ष व प्रखंड पालक राधेश्याम रावल, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पाटीदार व प्रखंड मंत्री सुरेश डिंडोर मंचासीन रहे। शौर्य यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंच पर श्रीराम दरबार और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर रतलाम जिले के विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बजरंग दल के इतिहास, कार्य प्रणाली और क्रांतिकारी वीरों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश की आजादी में उग्र राष्ट्रवादियों के बलिदान और श्री राम मंदिर निर्माण के संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने बताया की देश में अकबर को महान बताकर महाराणा प्रताप जैसे हमारे महापुरुषों को कलंकित करने का काम किया गया। गहलोत ने बजरंगियों को संबोधित करते हुए कहा – “अयोध्या तो झांकी है, पूरा हिंदुस्तान बाकी है”। शौर्य यात्रा का विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक विनोद शर्मा, जिला सह मंत्री पवन देवड़ा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह संयोजक राजा राम ओहरी, जिला सह संयोजक आंशु टांक, जिला सह संयोजक राहुल हाड़ा, हीरालाल सीरवी, पंकज चौहान, मोंटी जयसवाल, मुन्नू कुशवाह, दिलीप मेईडा, कृष्ण भामा, सुनील राठौड़, प्रखंड उपाध्यक्ष भेरुलाल निनामा, प्रखंड सह मंत्री दीपक चौरसिया, प्रखंड सह संयोजक गणेश सोनी, लाखन सिंह चंद्रावत, दीपक चौहान, रूप सिंह चंद्रावत, सरवन राठौड़, संदीप निनामा, कुलदीप चौधरी और विनोद निनामा सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  घर से चोरी हुए 63 लाख रुपए जमीन सौदे से मिली रकम पर करीबी के हाथ साफ करने की आशंका
TAGGED:
Share This Article