AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/पात्रता पर्ची पर छिड़ा ‘सियासी संग्राम’ :भाजपा कार्यालयों से पर्ची बांटने पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

Screenshot 20260116 2127282

- Advertisement -

रतलाम, खाद्यान्न वितरण और संबल जैसी सरकारी योजनाओं की पात्रता पर्ची के वितरण को लेकर रतलाम में राजनीति गर्मा गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी दस्तावेज विभागों के बजाय भाजपा नेताओं के घरों और कार्यालयों से ‘खैरात’ की तरह बांटे जा रहे हैं, जो गरीबों का अपमान है।

वर्मा ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, “जो पर्चियां भोपाल से छपकर आई हैं, उन्हें नगर निगम, कलेक्ट्रेट या संबंधित सरकारी विभागों से वितरित होना चाहिए था। लेकिन भाजपा के ‘छुटभैया’ नेता और स्थानीय विधायक अपने रसूख का इस्तेमाल कर गरीबों को अपने घरों पर बुला रहे हैं। सरकारी योजना का लाभ लेना जनता का अधिकार है, किसी पार्टी का अहसान नहीं।”

कांग्रेस ने जनता से अपील की है कि वे अपनी पात्रता पर्ची भाजपा नेताओं के पास जाकर न लें, बल्कि सीधे संबंधित सरकारी विभाग से ही हासिल करें।

See also  उज्जैन में नवीन नियुक्ति ; रवि नरवरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी :भारतीय पत्रकार संघ AIJ युवा विंग के बने उज्जैन संभाग अध्यक्ष, साथियों ने दी बधाई
Share This Article