Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सीतापुर के बालिका छात्रावास की अधीक्षिका पर 12 वीं की छात्रा के साथ मारपीट का आरोप, छात्रा के पिता ने एसडीएम से की शिकायत…

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास में कक्षा 12 वीं की एक छात्रा के साथ अधीक्षिका द्वारा मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने इस मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अधीक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड मैनपाट के ग्राम डांगबुड़ा निवासी छात्रा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर में कक्षा 12 वीं की छात्रा है और परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रावास में रह रही थी। आरोप है कि कुछ दिनों बाद जब छात्रा वापस छात्रावास पहुंची, तो अधीक्षिका गीता बघेल ने उस पर नाराजगी जताई, फटकार लगाई और घर लौट जाने को कहा। इतना ही नहीं, छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद छात्रा बुरी तरह सहम गई और उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।

- Advertisement -

पीड़ित के पिता का कहना है कि गांव में पढ़ाई का माहौल नहीं होने के कारण उनकी बेटी परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रावास लौटी थी, लेकिन वहां उसके साथ इस तरह की घटना हो गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसकी परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित हुई। इस घटना से आहत पिता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में अन्य छात्राओं के साथ ऐसी घटना न हो।

इधर छात्रावास अधीक्षिका गीता बघेल को लेकर यह भी सामने आया है कि वे लंबे समय से इस पद पर पदस्थ हैं और पूर्व में भी उनके खिलाफ शिकायतें हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि कई बार कार्रवाई के आदेश भी जारी हुए, लेकिन वे पद से नहीं हटाई गईं और हर बार बच निकलने में सफल रहीं।

See also  CG NEWS : भाटिया कोल वाशरी में लगी आग

मामले में एसडीएम रामसिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है और बीईओ कार्यालय को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article