AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में पेट्रोल-डीजल की अफवाह से हड़कंप ,पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ ; जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने कहा जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टाक,अफवाहों पर न दें ध्यान

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

image 750x 69c27ec4e89c8

- Advertisement -

रतलाम/एलपीजी गैस संकट के बाद अब शहर में पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाहों ने माहौल गरमा दिया है। सोमवार रात से ही पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई, जिससे कई पंपों का स्टॉक समाप्त हो गया और अधिकांश पंप समय से पहले बंद करने पड़े। इसके चलते मंगलवार को हालात और बिगड़ गए।इसी चिंता में पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतारें लग गई और अफवाहें फैलने लगी।

पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक

पेट्रोल संकट की संभावना के मद्देनजर अफवाहें फैलने लगी और लोग पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए पहुंचने लगे। यह खबर जब प्रशासन को लगी तो जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि ऑयल कम्पनियों द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में 24 मार्च 2026 की स्थिति में पेट्रोल/डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

सभी 184 पेट्रोल पम्पों पर 1326000 लीटर पेट्रोल एवं 1616000 लीटर डीजल का स्टॉक

ऑयल कम्पनियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी 184 पेट्रोल पम्पों पर 1326000 लीटर पेट्रोल एवं 1616000 लीटर डीजल का स्टॉक पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। अत: नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे संयम बनाये रखे तथा पेट्रोल-डीजल के संबंध में भ्रामक बातों पर पर विश्वास ना करें।

See also  रतलाम आए उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा ; बैठक में अधिकारी और थाना प्रभारियों को दिए निर्देश,कहा- पीड़ित व्यक्ति थाने से निराश होकर नहीं जाए/कर्मवीर योद्धा पदक से किया सम्मानित
Share This Article