Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम सायबर सेल की बड़ी उपलब्धि :9 महीनों में ₹92.56 लाख की ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई, ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत – एसपी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम |ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने हेतु रतलाम पुलिस की सायबर सेल द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल ने जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक कुल ₹96 लाख 56 हजार की ठगी गई राशि फरियादियों के खातों में वापस दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों एवं जिला सायबर सेल को निर्देशित किया गया है कि फाइनेंशियल फ्रॉड से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सायबर सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित रिस्पॉन्स दिया जा रहा है। सायबर सेल द्वारा हेल्पलाइन एवं प्राप्त आवेदनों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया गया तथा विधि अनुसार राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया अपनाई गई।

वर्षवार कार्रवाई

वर्ष 2025 में (जुलाई से दिसंबर तक)— ₹51,89,424 राशि फरियादियों के खाते में लौटाई

वर्ष 2026 (जनवरी–फरवरी) — ₹40,66,632 राशि लौटाई

कुल राशि -₹92,56,000 (बानवे लाख छप्पन हजार रुपये)

पुलिस नागरिकों से अपील कि है की किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर राशि को सुरक्षित किया जा सके।

सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह,आरक्षक मोर सिंह डामोर एवं आरक्षक राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

See also  उज्जैन /फेरे से पहले खुला दूल्हा का राज ; शादी रुकते हुए फरार हुए दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचा- रतलाम जिले में आई थी बारात
Share This Article