AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News: सुश्री मिशा सिंह होगी रतलाम कलेक्टर ; राजेश बाथम वन विभाग में अपर सचिव पदस्थ, एमपी में 24 कलेक्टरों के तबादले

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

भोपाल, 30 सितंबर। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर को हटा कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रतलाम कलेक्टर की जिम्मेदारी जबलपुर की अपर कलेक्टर मिशा सिंह को दी गई है।

- Advertisement -

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मंगलवार को बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर को हटा दिया गया है। इसमें भिंड में विधायक से भिड़ने वाले कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस बनने के 14 साल बाद पहली बार कलेक्टर बनीं नेहा मारव्या सिंह को भी हटा कर विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है। भोपाल नगर पालिक निगम के आयुक्त हरेन्द्र नारायण को छिंदवाड़ा कलेक्टर और उनकी जगह सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को भोपाल नगर पालिक निगम का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उनको मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पाेारेशन लिमिटेड भेपाल के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

See also  Ratlam News;परस्पर संस्था द्वारा जल मंदिर का शुभारंभ, चार स्थानों पर जल सेवा
Share This Article