AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News;रतलाम में जिला भाजपा कार्यालय के नवीन भवन निर्माण का सीएम ने किया भूमि पूजन : कार्यालय में हर कार्यकर्ता का योगदान हो -प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

भाजपा कार्यालय भवन में हर व्यक्ति को परिवार का अनुभव होगा – मुख्यमंत्री

- Advertisement -

रतलाम, 27 जून। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा ने प्रताप नगर क्षेत्र में भाजपा के नए जिला कार्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की

इस दौरान एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, कानसिंह चौहान, बजरंग पुरोहित, राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल उपस्थित रहे।

भूमि पूजन की विधि के पश्चात् सजनप्रभा सभागार में भूमि पूजन समारोह आयोजित हुआ। इसे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा कार्यालय के लिए भूमि पूजन होना सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। रतलाम में नए कार्यालय भवन की नितांत आवश्यकता थी, क्योंकि पैलेस रोड़ स्थित कार्यालय भवन छोटा पड़ने लगा था। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति को परिवार का अनुभव होना चाहिए, इसलिए रतलाम सर्व सुविधायुक्त कार्यालय भवन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर अंत्योदय का कार्य कर रही है। इसके तहत रतलाम में नए उद्योग लाने के साथ-साथ पुराने बंद उद्योगों के श्रमिकों को भी उनकी बकाया राशि दिलाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने का लक्ष्य है। इसमें मध्यप्रदेश अग्रणी योगदान देगा। रतलाम की पहचान सेंव, सोना, साड़ी के लिए ही नहीं अपितु भविष्य में समृद्धि और स्कीम के लिए होगी।

See also  रतलाम/कलेक्टर मिशा सिंह ने निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का किया निरीक्षण,निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा ने इससे पूर्व कहा कि रतलाम के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। भाजपा का नया कार्यालय भवन हर कार्यकर्ता के काम का केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री मोदीजी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास और कल्याण के जो कार्य हो रहे है, उनका आधार संगठन है। संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति से मजबूत होता है। रतलाम के नए कार्यालय भवन में हर कार्यकर्ता अपना योगदान दे।

समारोह के आरंभ में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्यमंत्री जी के प्रति स्टेडियम के विकास हेतु 5 करोड़ की घोषणा करने पर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने माना।

Share This Article