AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/रतलाम पब्लिक स्कूल में हुआ ब्लॉक स्तर नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन ; 30 से अधिक खिलाड़ियों ने जिला स्तर के लिए बनाई जगह

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/विद्यार्थियों के जीवन में खेल महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और बच्चों में प्रतिस्पर्धा की अच्छी भावना बनाये रखने के लिए विभिन्न  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है।

- Advertisement -

इसी उद्देश्य से गुरुवार को रतलाम पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तर नेटबाल प्रतियोगिता का 14, 17 व 19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग हेतु आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर व संस्था प्राचार्य डॉ. संयोगिता सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

आर.पी. एस के विद्यार्थियों ने इस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 30 से ज्यादा खिलाड़ियों ने जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई । प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेल निर्णायक की भूमिका में राजेश कोठरी, अशोक व्यास, महेंद्र शुक्ला, राहुल परमार, अजहर खान, समीक्षा परमार, संस्था के खेल प्रशिक्षक परवेश परमार, यज्ञेश व्यास, शिवम चौधरी, बुलबुल प्रजापति आदि सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंत में संस्था उप प्राचार्य डॉ. मयंक झालानी ने आभार माना।

See also  Ratlam News ; एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम – 14 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा एवं शाम को विशाल भजन संध्या होगी
Share This Article