Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; लोकायुक्त उज्जैन की एक और बड़ी कार्रवाई,सहायक सचिव को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 5 जून लोकायुक्त ने रतलाम जिले में जावरा तहसील के ग्राम पंचायत आख्यावेनी में कार्रवाई करते हुए सहायक सचिव को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त बैंक खाते मे डलवाने के एवज में डिमांड की थी।

- Advertisement -

4 जून को आवेदक रमेश डाबी निवासी ग्राम आख्यावेनी तहसील जावरा जिला रतलाम द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत आवेदन पत्र देकर शिकायत की थी आवेदन में बताया था कि सहायक सचिव अमरु वरतिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त बैंक खाते मे डलवाने के लिए लिए 10000 की रिश्वत मांगी जा रही है शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा DSP राजेश पाठक के माध्यम से करवाया गया शिकायत सत्य पाई गई तथा अनावेदक सहायक सचिव अमरु वरतिया आज ग्रामपंचायत आख्यावेनी तहसील जावरा जिला रतलाम को ग्रामपंचायत कार्यालय ग्रामपंचायत आख्यावेनी मै 8000 रु की रिश्वत लेते हुये ट्रैप किया गाया है

ट्रैप टीम
कार्यवाही के दौरान राजेश पाठक DSP, निरीक्षक दीपक शेजवार , प्र.आरक्षक कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक श्याम शर्मा, उमेश कुमार, स्टेनो रमेश डाबर एवं टीम मौजूद थी

See also  Ratlam News/जीआरपी रतलाम ने पकड़ी अवैध हथियारों खेप, दो आरोपी गिरफ्तार ; 25 खटकेदार चाकू, सात तलवार सहित अन्य हथियार जब्त
Share This Article