Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News:रतलाम से लापता 8वीं की छात्रा इंदौर के खजूरी बाजार से मिली ; बच्ची सकुशल,ई रिक्शा में रेलवे स्टेशन पहुंची थी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 29 जून। रतलाम के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा उर्वशी पाटीदार (13) शनिवार दोपहर से लापता हुई थी। उर्वशी स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची थी। पुलिस और परिजन रातभर से बच्ची की खोज में लगे हुए थे। रविवार सुबह बच्ची के इंदौर में सकुशल मिलने की जानकारी मिली है। बच्ची के मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -

इसके बाद रविवार सुबह लापता बालिका को इंदौर के खजूरी बाजार में एक घर के बाहर बैठी हुई पाया गया। स्थानीय निवासी कुणाल पाटीदार ने डरी-सहमी बालिका को देखा और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उसके फोटो से पहचान की।

परिजनों के साथ पुलिस टीम इंदौर रवाना

स्टेशन रोड TI स्वराज डाबी ने बताया कि बालिका के परिजनों के साथ पुलिस टीम उसे लेने इंदौर जा रही है। वह रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से टिकट लेकर कोटा पार्सल ट्रेन में सवार हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में बालिका को एक कोच से उतरकर दूसरे कोच में चढ़ते हुए देखा गया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बालिका इंदौर कैसे पहुंची

See also  रतलाम /जिला और शहर कांग्रेस द्वारा बैठक आयोजित ; जिले से 3,000 कार्यकर्ता व नेता कल जाएंगे इंदौर : पानी में जहर ,दवा में जहर ,हवा में जहर,‌ भाजपा का अमृत काल चल रहा है - प्रताप ग्रेवाल,निकम्मा प्रशासन , रतलाम में मौत का इंतजार - पारस सकलेचा
Share This Article