Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

डायल-112 टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, प्रतापपुर पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस

Priyanshu Ranjan

डायल-112 टीम पर जानलेवा हमला: प्रतापपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला पैदल जुलूस

- Advertisement -

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में डायल-112 की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का प्रतापपुर नगर में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों ने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते हुए “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे लगाए।

- Advertisement -

सड़क हादसे के बाद पुलिस टीम पर हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ लात-घूंसों और पत्थरों से मारपीट की, जिससे कई जवान घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था।

छह आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रतापपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले नगर में पैदल मार्च कराया गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

See also  अंबिकापुर में वासेपुर के गैंगस्टर शब्बीर आलम पर एक और एफआईआर: व्यवसायी को धमकाने के आरोप में बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,

पुलिस की सख्त चेतावनी

प्रतापपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article