Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/मामला गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन के नाम पर ठगी का ;कॉलोनाइजर मनीष सुराना चार दिन की पुलिस रिमांड पर, एक दिन पूर्व जेल भेजा गया था

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

image 870x 69b98669ce502 1

- Advertisement -

रतलाम,18 मार्च धोखाधड़ी में माहिर कॉलोनाइजर मनीष सुराना की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अभी तक गिरफ्तारी से बचते घूम रहे आरोपी को एक दिन पूर्व न सिर्फ जेल हो गई बल्कि पुलिस ने एक अन्य मामले में 5 दिन की रिमांड पर भी ले लिया है। पुलिस आरोपी सुराना के विरुद्ध दर्ज अन्य मामलों की फाइलें भी खंगाल रही है।

नगर निगम में शहर की गोपालनगर कॉलोनी के बंधक रखे भूखंड धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में कॉलोनाइजर मनीष सुराना को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा सोमवार को जमानत आवेदन खारिज कर जेल भेज दिया था। संभावना जताई जा रही थी कि आरोपी की ओर से जमानत के लिए एक और प्रयास करने की तैयारी की जा रही थी लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी सुराना को 4 दिन की रिमांड पर सौंपने का अनुरोध न्यायालय से किया जिसे स्वीकार कर लिया गया है। न्यायालय से आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

IMG 20260314 WA0103

स्टेशन रोड पुलिस द्वारा आरोपी मनीष सुराना को इंदौर के ज्वैलर देवेंद्र सोनी से 35 लाख रुपए की ठगी को लेकर दर्ज प्रकरण में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। सुराना पर आरोप है कि उसने सोनी को रतलाम में नगर निगम के सामने निर्माणाधीन समदड़िया गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन का सौदा करवाने के नाम पर 35 लाख रुपए ऐंठ लिए थे इसकी शिकायत सोनी ने स्टेशन रोड थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है किंतु वह फरार चल रहा था। आरोपी ने अलग-अलग मामलों में क्रमशः मप्र उच्च न्यायालय और स्थानीय न्यायालय में जमानत के लिए याचिकाएं लगा दी थीं लेकिन दोनों ही न्यायालयों से राहत नहीं मिली। यही कारण है कि आरोपी ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए थे। यह संज्ञान में आते ही स्टेशन रोड पुलिस ने उसे रिमांड पर मांग लिया। एसपी अमित कुमार के अनुसार आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर सौंपा गया है

See also  रतलाम के वार्ड क्रमांक 16 में विकास की सौगात : गौपाल गौशाला कॉलोनी में 33.57 लाख की लागत से सड़क का होगा डामरीकरण,महापौर पटेल ने किया भूमि पूजन

बड़ा भाई भी बदनाम

कॉलोनाइजर आरोपी मनीष सुराना का बड़ा भाई कॉलोनाइजर राजकुमार उर्फ राजू सुराना भी धोखाधड़ी के मामले में काफी बदनाम है। जमीनों के घोटालों के लिए जानी जाने वाली पूनम विहार कॉलोनी में राजकुमार भी पार्टनर है। सूत्रों की मानें तो राजकुमार को कुछ दिन पूर्व ही चेक बाउंस के मामले में सजा भी सुनाई गई थी और अर्थदंड भी किया गया था।

Share This Article