भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम/हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा एवं चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर अनुनाद संस्था द्वारा वरिष्ठ सदस्य अशोक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में एक संगीत मय आयोजन “मधुर भक्ति बेला” सर्किल जेल परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की और से अवनी उपाध्याय, आद्या तिवारी, भव्यराज सिंह राठौर एवं परम जैन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से भव्यराज सिंह राठौर, परम जैन, अवनी उपाध्याय, आद्या तिवारी, प्रमोद सिसोदिया एवं राजेश तिवारी द्वारा सुमधुर भजनों एवं गीतों की प्रस्तुति दी गई।
ये थे मौजूद
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम के जिला प्रभारी विशाल वर्मा भी उपस्थित रहे। समस्त कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया एवं उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कवि चंचल चौहान ने किया।
