Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

तालाब निर्माण निरस्त होने पर बोरदा में ग्रामीणों का धरना, प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग…

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

सैलाना, रतलाम:
ग्राम पंचायत बोरदा में प्रस्तावित तालाब निर्माण कार्य निरस्त किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और जयस जिला अध्यक्ष रमेश खराड़ी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।

- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब निर्माण से क्षेत्र में जल संकट दूर होता और किसानों को सीधा लाभ मिलता, लेकिन कार्य रद्द होने से गांव के विकास को झटका लगा है।

धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्णय को तुरंत वापस लेकर तालाब निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस तालाब निर्माण का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते विरोध के चलते जल्द निर्णय का दबाव बना हुआ है।

See also  छत्तीसगढ़ में दो नई सुविधाएं: 25 हजार अतिरिक्त शुल्क देकर घर बैठे कराएं रजिस्ट्री
Share This Article