सूरजपुर । सूरजपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला एनएसयूआई द्वारा ऑडिटोरियम भवन (बायपास रोड) में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र सम्मेलन के साथ जिला स्तरीय छात्र कौशल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर के छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा तथा जिले में शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में सरगुजा युवराज एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति आदित्येश्वर शरण सिंह देव तथा एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसयूआई के ध्वजारोहण से की गई तथा अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
प्रतिभागियों का सम्मान
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।
आयोजन एवं सहभागिता
कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी अविनाश यादव, शरद सिंह, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, मुस्तफा खान, हिमांशु सिंह, अफरोज अंसारी, बाबू दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
छात्र सम्मेलन एवं कौशल प्रतियोगिता
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र सम्मेलन के साथ जिला स्तरीय छात्र कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चित्रकारी, निबंध लेखन, भाषण, वाद- विवाद जैसी विधाएं शामिल रहीं, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अतिथियों का उद्बोधन
अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी सफलता के लिए आवश्यक है।
दिग्गज नेताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पारसनाथ राजवाड़े, शशि सिंह, भगवती राजवाड़े, नरेश राजवाड़े, शैलेश सिंह देव, अश्विनी सिंह, रामकृष्ण ओझा, मनोज डालमिया, कुसुमलता राजवाड़े, राजकुमारी मरावी, अनुपम फिलिप, जफर हैदर, प्रदीप राजवाड़े, लवकेश गुर्जर, जितेंद्र दुबे, नरेन्द्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
