Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सीने में इंफेक्शन के चलते आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने जल्द ठीक होने की कामना की

Priyanshu Ranjan

सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. चेस्ट इंफेक्शन और थकान के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंगर को 11 अप्रैल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार शाम को सीने में इंफेक्शन और कमजोरी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने यह जानकारी दी। पहले जानकारी मिली थी कि 92 वर्षीय गायिका को दिल का दौरा पड़ा था और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं भी थीं। इसके बाद जनाई ने इंस्टाग्राम पर भोसले के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा था, “मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और सीने में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपलोगों को निश्चित तौर पर सूचित करते रहेंगे।”
हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं. आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बताया है कि चेस्ट इंफेक्शन के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. जानकारी के मुताबिक, आशा भोसले का अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज सिंगर आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंता जताई है. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा- आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं

See also  17 November Horoscope : जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे इस राशि के जातक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन …

92 साल की आशा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है. इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियों से लेकर फैंस तक सभी सिंगर के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

भोसले ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और मीना कुमारी, मधुबाला, ज़ीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी तथा वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज़ दी है। उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90 लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी। भोसले दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।

Share This Article