Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा, बोले मेरे ऊपर 38 फर्जी केस,पार्टी ने जाने से किया मना

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -
IMG 20260412 092316 768x355 1
रतलाम। रतलाम आए भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के केबिनेट मन्त्री कैलाश विजय वर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मुझ पर 38 फर्जी मुकदमें दर्ज कर लिए गए है। यदि मैं बंगाल चुनाव प्रचार में गया तो निश्चित ही गिरफ्तार कर लिया जाऊंगा। आरसीएल टूर्नामेंट के बतौर मुख्य अतिथि आए विजयवर्गीय लालबाग स्थित भाजपा नेता अशोक पोरवाल के निवास पर भी सहभोज के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से आया हूं तो जिन्दा हूं। उनके खिलाफ फर्जी कई मुकदमों में वारंट निकला हुआ हैं। बंगाल गया तो वहां गिरफ्तार तय है। इसलिए पार्टी ने कहा कोई नया विवाद नहीं चाहिए। इस वजह से मैं बंगाल नहीं जाऊँगा

इंदौर नगर निगम में हुए वंदे मातरम विवाद पर बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि देश के प्रति सम्मान और निष्ठा हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत माता का वंदन करने में किसी भी धर्म को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जो कोई भी ऐसा नहीं करते, उनके राष्ट्रप्रेम पर सवाल उठते हैं। प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूजीसी) को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है। पहले विधेयक लाया जाएगा। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इर दिशा में तैयारियां जारी है।

- Advertisement -

विजयवर्गीय रतलाम में स्व कुशभाऊ ठाकरे स्मृति किक्रेट टूर्नामेंट रतलाम चेम्पीयन लीग के अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके पहले वे भाजपा नेता अशोक पोरवाल के निवास पर आयोजित कार्यकम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निगम मंडलों और एल्डरमैन की नियुक्ति पार्टी का काम हैं। लेकिन प्रक्रिया चल रही थी। अब सब कुछ बंगाल चुनाव के बाद होगा।

See also  NH-343 निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप! युवा कांग्रेस-NSUI ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों में कार्रवाई न हुई तो चक्काजाम की चेतावनी,
Share This Article