Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

विधायक डोडियार का दमदार दबदबा: सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 35 करोड़ के 9 हाई स्कूल, 6.73 करोड़ के 60 आंगनवाड़ी भवन और 1.72 करोड़ की बाउंड्रीवाल स्वीकृत

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम /सैलाना/बाजना सैलाना बाजना क्षेत्रीय विकास को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार के लगातार और प्रभावी प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। विधानसभा में पिछले ढाई वर्षों से उठाए जा रहे मुद्दों और तारांकित प्रश्नों के चलते शासन ने सैलाना-बाजना क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की सौगात मंजूर की है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ₹35 करोड़ की लागत से 9 नए हाई स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। इनमें हाई स्कूल भामट, मकोड़ियारुंडी (सैलाना), भग्गा सेलोत, बरखेड़ा, कुंडियापाड़ा, तंबोलिया (रावटी), बजरंगगढ़, गढ़ी गमना, ठीकरिया (बाजना) शामिल हैं। इन स्कूलों के निर्माण से ग्रामीण अंचल के हजारों विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा।वहीं, ₹6 करोड़ 73 लाख की लागत से 60 नए आंगनवाड़ी भवनों को भी मंजूरी मिली है। इनमें 20 भवन बाजना जनपद और 40 भवन सैलाना जनपद में बनाए जाएंगे। इससे महिलाओं और बच्चों के पोषण व प्रारंभिक शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी इसके अलावा, क्षेत्र के चार छात्रावास भवनों की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए ₹1 करोड़ 72 लाख की राशि भी स्वीकृत हुई है, जिससे सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।यदि कुल स्वीकृत राशि की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग ₹43 करोड़ 45 लाख तक पहुंचता है, जो सैलाना-बाजना क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ढाई वर्ष से विधानसभा में उठा रहे थे आवाज विधायक डोडियार ने स्पष्ट किया कि इन सभी कार्यों के लिए वे पिछले ढाई वर्षों से लगातार विधानसभा में आवाज उठा रहे थे। उन्होंने सत्र के दौरान जर्जर स्कूल भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों और छात्रावासों की स्थिति को लेकर तारांकित प्रश्न लगाए और संबंधित मंत्री से सीधे जवाब भी मांगा। उनके इसी निरंतर प्रयास का परिणाम आज क्षेत्र को मिला है विधायक ने यह भी कहा कि हाल ही में कुछ समाचार पत्रों में इन कार्यों का श्रेय अन्य जनप्रतिनिधियों को देने की कोशिश की गई, जो पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्वीकृतियां उनके निरंतर संघर्ष और विधानसभा में उठाए गए मुद्दों का प्रतिफल हैं क्षेत्रवासियों ने इस बड़ी सौगात के लिए विधायक डोडियार के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

See also  रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) 2025 का भव्य शुभारंभ आज ; 18 दिन की प्रतियोगिता में दिन-रात के 46 मैच होंगे
Share This Article