भरत शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर/मध्य प्रदेश तेजवीर सेना ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत, प्रदेश अध्यक्ष संदीप जाट बोस ने मनावर विकासखंड के ग्राम साततलाई निवासी युवा शक्ति जाट पटेल को सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष,संजय जाट खजुरिया को प्रदेश सचिव व संजय जाट तलवाड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि उन्हें प्रदेश और जिले में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, उन्हें सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का कार्य भी दिया गया है।
तेजवीर सेना की राष्ट्रीय प्रदेश प्रभारी जया जाट व पदाधिकारियों ने बताया कि महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित होने से नई पीढ़ी को इतिहास से जुड़ने और उनमें देशभक्ति का जज्बा जगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं को प्रेरणा देने के लिए ऐसे आदर्श महापुरुषों की प्रतिमाएं हर क्षेत्र और गांवों में स्थापित करना आवश्यक है।
तीनों पदस्धियाधरियों के नियुक्ति की सूचना पर ग्राम साततलाई, गांगली सहित ,खजुरिया, तलवाड़ा आसपास के क्षेत्र के लोगों और समाज के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बधाई दी और उम्मीद जताई कि इन तीनों के नेतृत्व में संगठन सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा
