AAJ24

[state_mirror_header]

MP NEWS/भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के आरोपों पर दी कड़ी प्रतिक्रिया : कांग्रेस कभी किसानों की हितैषी नहीं रही, वह किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है-जयपाल सिंह चावड़ा

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पोलीमर व बारदाने की कमी होने पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी आगे बढ़ाई

- Advertisement -

केंद्र सरकार से एमएसपी पर खरीदी के लिए 50 हजार जूट की गठानों का अतिरिक्त आवंटन मिला है

भोपाल, 01 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी किसानों की हितैषी नहीं रहीं। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता किसानों के नाम पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण आमजनता को सर्वोच्च प्राथकिता देते हुए पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस का उपयोग अन्य उद्योगों में नहीं हो रहा है। युद्ध के कारण पीपी, एचडीपी बैग के निर्माण में उपयोग किया जाने वाला पोलीमर की उपलब्धता में कमी आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए मध्यप्रदेश को 50 हजार जूट की गठाने का अतिरिक्त आवंटन किया है। साथ ही निर्बाध रूप से उपार्जन कराने के लिए केंद्र सरकार ने पीपी, एचडीपी बैग में भी समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की अनुमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की सरकार समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए तैयार है।

किसानों को परेशानी से बचाने के लिए 10 और 15 अप्रैल से की जा रही गेहूं खरीदी

See also  महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स के बाद अब ‘चाचा-भतीजा’ ने मिलाया हाथ, मिलकर लड़ेंगे नगर निगम चुनाव

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार किसानों के गेहूं को समर्थन मूल्य पर सुगमता से खरीदी के लिए बारदाने की उपलब्ध हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने भी एक भर्ती बारदाना में गेहूं उपार्जन की अनुमति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि एक बार समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू होने के बाद किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और खरीदी निर्बाध रूप से जारी रहे, इसलिए इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से और प्रदेश के शेष संभागों में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों के गेहूं को समर्थन मूल्य पर खीरीद पर कोई परेशानी न आए, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश सरकार का लगातार सहयोग किया जा रहा है, इसके लिए मैं प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सदैव किसानों के साथ है। मध्यप्रदेश में किसानों की उपज का पूरा मूल्य मिलेगा। किसानों को लेकर झूठ बोलने और छलावा करने वाली कांग्रेस कभी किसानों की हितैषी नहीं थी। कांग्रेस के नेता किसानों के नाम पर राजनीति करना बंद कर कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस द्वारा किए गए छल के लिए किसानों से माफी मांगें।

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com