AAJ24

[state_mirror_header]

MP/नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अलीराजपुर के ऐतिहासिक भगोरिया मेले में हुए शामिल : कैलाश विजयवर्गीय को लिया आड़े हाथों ,बोले कल तक आप आदिवासियों को औकात दिखाने की बात कर रहे थे और आज भगोरिया के पावन उत्सव में शामिल होने का ढोंग कर रहे हैं-उमंग सिंघार

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260302 WA0053

- Advertisement -

क्या आप यहाँ फिर से आदिवासियों को उनकी औकात दिखाने आए हैं

IMG 20260302 WA0054

अलीराजपुर (मध्यप्रदेश)2 मार्च 2026 मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सोमवार को अलीराजपुर के ऐतिहासिक भगोरिया मेले में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ विधायक सेना महेश पटेल एवं आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश पटेल सहित हजारों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG 20260302 WA0055

मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कैलाश विजयवर्गीय भी अलीराजपुर पहुँचे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कैलाश विजयवर्गीय जी कल तक आप आदिवासियों को औकात दिखाने की बात कर रहे थे और आज अलीराजपुर में भगोरिया के पावन उत्सव में शामिल होने का ढोंग कर रहे हैं? मैं पूछना चाहता हूँ क्या आप यहाँ फिर से आदिवासियों को उनकी औकात दिखाने आए हैं

IMG 20260302 WA0056

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या कैलाश विजयवर्गीय अपने वक्तव्य को लेकर पूरे आदिवासी समाज से माफी मांगेंगे उन्होंने दोहराया कि आदिवासी समाज का सम्मान सर्वोपरि है और उनकी अस्मिता, परंपराओं एवं अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

वही भगोरिया महापर्व के दौरान मांदल और ढोल की थाप पर नेता प्रतिपक्ष ने पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समाज के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मेले में अपार जनसमूह उमड़ा और पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्सव का वातावरण रहा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा आज अलीराजपुर के ऐतिहासिक भगोरिया मेले में अपनों के बीच पहुँचकर मन भावविभोर है। ढोल की थाप और मांदल की गूँज केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली आदिवासी संस्कृति और अटूट एकता की पहचान है। आज मैं नेता प्रतिपक्ष के नाते नहीं, बल्कि आपके परिवार के एक सदस्य के रूप में अपनी माटी और परंपराओं को सहेजने का संकल्प लेकर आया हूँ। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों एवं आदिवासी समाज को भगोरिया महापर्व की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

See also  मनरेगा का खात्मा : संविधान के नीति-निर्देशक सिद्धांतों पर बुलडोजर, (आलेख : बृंदा करात, अनुवाद : संजय पराते)
TAGGED:
Share This Article