AAJ24

[state_mirror_header]

MP/भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित ; रतलाम से बलवंत भाटी प्रदेश मंत्री तो आशीष सोनी सह प्रभारी बने

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,22 मार्च भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस सूची में अनुभवी और नए चेहरों का संतुलन बनाया गया है रतलाम के सक्रिय और अनुभवी नेता बलवंत भाटी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है इधर सरकारी योजनाओं के प्रचार के का सह प्रभारी आशीष सोनी को बनाया है इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

- Advertisement -

बलवंत भाटी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे भाजपा के दो बार जिला उपाध्यक्ष तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही वे रतलाम के महापौर पद एवं जिला अध्यक्ष के प्रबल दावेदारों में भी शामिल रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को प्रदेश स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्ति के पश्चात बलवंत भाटी ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

See also  Ratlam News/बिजली विभाग की खोली पोल ; आंधी तूफान के साथ तेज बारिश,पेड़ गिरे, बिजली के खंभे भी टूटे
Share This Article