AAJ24

[state_mirror_header]

MP/बजरंग सेना संगठन का होली मिलन समारोह सम्पन्न,लगाया रंग गुलाल,मातृ शक्ति का भागवा दुपट्टे से भव्य स्वागत

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

IMG 20260309 WA0071 scaled
घाटबिल्लौद/बजरंग सेना संगठन के द्वारा रंग पंचमी पर्व एवं महिला दिवस पर नर्मदेश्वर मंदिर इंडोरामा में होली मिलन उत्सव कार्यक्रम रखा गया, सर्वप्रथम मंदिर में पदाधिकारीयो एवं मातृ शक्ति द्वारा दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा पाठ किया जिसमें कॉलोनी की सभी मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तत्पश्चात होली मिलन समारोह एवं महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया एवं एक दूसरे को गले मिलकर रंग गुलाल के साथ होली की बधाई दी गई, सभी मातृ शक्तियों का भागवा दुपट्टे से स्वागत किया गया

- Advertisement -

IMG 20260309 WA0073

- Advertisement -

ये थे उपस्थित

कार्यकम मुख्य रूप बजरंग सेना संगठन महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्या चौरे, प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा खंड दीपेंद्र सिंह बघेल, प्रदेश मंत्री जित्तू परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र गोस्वामी, धार जिला मंत्री शुभम वैष्णव, धार जिला अध्यक्ष सीमा भारती सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे इस अवसर पर कमल पाटीदार,अभिनव राव,विकास गोस्वामी,मीडिया प्रभारी गुड्डू रघुवंशी,बबलू चौरे,अनमोल गोस्वामी, ऋषभ पाटीदार, भावना सेन ,विभा गोस्वामी, रीना गोस्वामी, सीमा पटेल, नीरू श्रीवास्तव, कमला ठाकुर, सुशीला तोमर, निमगिरि गोस्वामी, सविता ठाकुर, सरस्वती सोनी, भगवती मौर्य आदि सभी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

कार्यक्रम के समापन में जय श्री राम के नारों से हर हर महादेव के नारे से प्रसादी वितरण के साथ संपन्न हुआ

See also  इंदौर/राष्ट्रीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी सम्मेलन में ; श्रेया मांडोत वास्तु विद्याधर एवं ज्योतिष सम्राट की उपाधि से अलंकृत
Share This Article