Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

आरके सिंह का बड़ा बयान: “मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का स्तर 50 साल में सबसे नीचे गिराया”

Aaj 24
By Aaj 24

बिहार के आरा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद और मोदी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और वैश्विक छवि को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत के स्तर को मोदी सरकार ने इतना नीचे गिरा दिया है, जितना पिछले 50 साल में कभी नहीं देखा गया।

- Advertisement -

आर.के. सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका और विदेश नीति को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। उन्होंने इशारों-इशारों में सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने के बजाय उसे नुकसान पहुंचाया गया है।

- Advertisement -

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह का बयान आना राजनीतिक हलकों में नई बहस को जन्म दे सकता है। आने वाले समय में इस बयान पर पार्टी और विपक्ष की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल सकती है।

फिलहाल आर.के. सिंह के इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

See also  अनोखी मिसाल : दीनदयाल नगर में बिजली के पोल पर बंदर को लगा करंट,हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बचाया और कराया इलाज
Share This Article