भरत शर्मा की रिपोर्ट

- भरत शर्मा की रिपोर्ट
- लखनऊ/09 मार्च अपेक्षित महिला जन विकास संस्थान लखनऊ द्वारा मिलान फाउंडेशन के सहयोग से अमीनाबाद स्थित महिला गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संस्थापिका प्रीति राय ने की कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख प्रीति राय ने कहा कि जहां महिलाओं और किशोरियों को बताया,कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना,समाज में समानता स्थापित करना तथा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है संस्था की सदस्य भव्या सिंह ने महिलाओं और किशोरियों को महिला दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया,कि यह दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है
लखनऊ/09 मार्च अपेक्षित महिला जन विकास संस्थान लखनऊ द्वारा मिलान फाउंडेशन के सहयोग से अमीनाबाद स्थित महिला गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संस्थापिका प्रीति राय ने की कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख प्रीति राय ने कहा कि जहां महिलाओं और किशोरियों को बताया,कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना,समाज में समानता स्थापित करना तथा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है संस्था की सदस्य भव्या सिंह ने महिलाओं और किशोरियों को महिला दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया,कि यह दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है
संस्था की तरफ से पहुंची रागिनी माथुर ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को महिला अधिकारों और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा कहा,कि शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है संस्था कि एक अन्य महिला सदस्य नीता प्रजापति ने महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया

इसके साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों के साथ महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई अंत में सभी को यह संदेश दिया गया कि महिलाएं समाज की मजबूत आधारशिला हैं उनके अधिकार,सम्मान तथा समानता को सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है
कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख प्रीति राय, रागिनी श्रीवास्तव सुषमा साहू सहित कुल 145 महिलाओं एवं किशोरियों ने प्रतिभाग किया और सभी ने महिला सशक्तिकरण के विषय में अपनी बात रखी
