AAJ24

[state_mirror_header]

मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम नगर इकाई का गठन, सुनील दुबे अध्यक्ष व चैतन्य शर्मा सचिव बने

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम। मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम इकाई के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे की सहमति से रतलाम नगर इकाई का गठन किया गया। नगर इकाई में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील दुबे को नगर अध्यक्ष तथा चैतन्य शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया।

- Advertisement -

नगर इकाई के गठन पर जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी कहा कि यह इकाई ब्राह्मण समाज में संगठन शक्ति को मजबूत करेगी तथा परशुराम कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

नगर अध्यक्ष सुनील दुबे ने कहा कि वह ब्राह्मण समाज को एकता स्वरूप जोड़ने का काम करेंगे। बोर्ड के कार्यो को विप्रजनों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

नवगठित नगर इकाई के ये हैं पदाधिकारी –

अध्यक्ष – सुनील दुबे

सचिव – चैतन्य शर्मा

उपाध्यक्ष – भवानी शंकर शर्मा, राजेंद्र चतुर्वेदी।

कोषाध्यक्ष – सत्येंद्र जोशी।

सह सचिव – विजय शर्मा, सुशील कुमार दुबे।
प्रचार-प्रसार प्रभारी- असीम राज पांडे, विशाल कोटिया, सार्थक व्यास।

कार्यकारिणी सदस्य – अमित नागर, प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. हेमंत कुमार तिवारी, पिंकेश भट्ट, अभिसार हाडा, श्री विकास व्यास, राम नारायण शर्मा।

See also  रतलाम के सिविक सेंटर से अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन का अमला ; अवैध तबेले तोड़े, झोपड़ों को हटाने के पहले मिली राहत
TAGGED:
Share This Article