AAJ24

[state_mirror_header]

करमीटीकरा सेक्टर की सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप: दुर्व्यवहार, भेदभाव और जबरन वसूली के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कलेक्टर से लिखित शिकायत,,,

Admin
By Admin

पत्थलगांव। महिला एवं बाल विकास विभाग के पत्थलगांव परियोजना अंतर्गत करमीटीकरा सेक्टर में तैनात सुपरवाइजर राजकुमारी साहू पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ (पंजी. 409) की जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर सुपरवाइजर पर प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार, नियम विरुद्ध मानदेय कटौती, अवकाश नहीं देने, बैठक में अनावश्यक दबाव, अनियमितता और कमीशनखोरी जैसे आरोपों से अवगत कराया।

- Advertisement -

कार्यकर्ताओं के प्रमुख आरोप—

दुर्व्यवहार एवं मानसिक प्रताड़ना: सुपरवाइजर पर कार्यकर्ताओं को अपमानजनक शब्दों— पागल, कुत्ता, नाली का कीड़ा आदि कहने का आरोप।

भेदभाव एवं टारगेट करना: कुछ कार्यकर्ताओं को चुनकर मानदेय काटना, धमकाना और “सबक सिखाने” जैसी बातें कहना।

अवैध वसूली:

फोटोकॉपी के नाम पर ₹50 वसूली (वास्तविक कीमत ₹4)

झंडा शुल्क के नाम पर ₹100

यात्रा भत्ते में 30% कमीशन की मांग

अवकाश का मनमाना व्यवहार: आकस्मिक परिस्थितियों में भी छुट्टी न देना, मेडिकल अवकाश नहीं मानना।

कार्य समय का दुरुपयोग:

कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे अनिवार्य उपस्थिति का दबाव

स्वयं 12:30 बजे पहुंचना

बैठकों को 5:30–6:00 बजे तक अनावश्यक रूप से खींचना

समूह संचालित पोषण कार्यक्रम में अनियमितता: भोजन वितरण में लापरवाही और बचत रजिस्टर में गड़बड़ी के आरोप।

ऑनलाइन कार्यों में नेटवर्क समस्या को नज़रअंदाज़ करना: कार्यकर्ताओं से 50 हजार का मोबाइल लेने या काम न कर पाने पर इस्तीफा देने की धमकी।

See also  रतलाम एसपी ने गठित की एसआईटी : उज्जैन से परवलिया आये नौ युवको में एक ग़ायब,लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी को सस्पेंड

हितग्राहियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी: महिलाओं को ‘औकात’ जैसे शब्दों से अपमानित करना।

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सुपरवाइजर के डर और दबाव से अधिकांश कार्यकर्ता मानसिक रूप से परेशान हैं। पहले शिकायत किए जाने पर अब सबूतों से छेड़छाड़ करने और दबाव बनाने की घटनाएँ बढ़ी हैं।

संघ ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सुपरवाइजर को तत्काल करमीटिकरा सेक्टर से हटाया जाए और उनके स्थान पर अन्य अधिकारी को पदस्थ किया जाए। जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने बताया कि कलेक्टर रोहित व्यास ने शिकायत पर शीघ्र संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है।

राजकुमारी साहू करमी टिकरा

Share This Article