AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम जिले के कालूखेड़ा पुलिस को बड़ी सफ़लता ; डेढ़ लाख की अवैध एमडी जब्त,राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

जावरा/रतलाम, 22 जून। बिना नंबर की मोटरसाइकिल से जा रहे वसीम और रियान को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपए है। इसके साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह एमडी ड्रग्स किस से लेकर आए थे और किस देने जा रहे थे।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत मुखबीर सूचना पर आरोपी वसीम खान पिता सलीम खान पठान निवासी कोटडी व रियान खान पिता शकील खान पठान निवासी कोटडी राजस्थान को बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल से मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स का परिवहन करते रानीगांव फन्टा पर घेराबन्दी कर पकड़ा।

थाना कालूखेड़ा पर आरोपी वसीम व रियान के विरूद्ध अपराध क्रमांक 121/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी वसीम व रियान से ड्रग्स के लाने व ले जाने के बारे में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक लिलियन मालवीय, सहायक उप निरीक्षक मनीष शर्मा, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र चावडा, सावरिया पाटीदार, आरक्षक रोहित, असलम, नितिन जोशी, अनिल रावत, अनिल जाट, पवन जाट, श्याम पण्डया, सैनिक दिलीप धनगर की सराहनीय भूमिका रही।

See also  Ratlam /बाजना बस स्टैंड पर JSK क्लब द्वारा प्रथम दिन हुई भव्य महाआरती , रोज होंगे संस्कृति कार्यक्रम
TAGGED:
Share This Article