AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर/सांवेर विधानसभा के निपानिया मंडल और राऊ विधानसभा के छत्रपति संभाजी मंडल में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित : भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है -अजय जामवाल

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260405 WA0020

- Advertisement -

इंदौर, 05/04/2026। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शनिवार को सांवेर विधानसभा के निपानिया मंडल और राऊ विधानसभा के छत्रपति संभाजी मंडल में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मधु वर्मा, जीतू जिराती, जयपाल सिंह चावड़ा, रवि रावलिया, मनोज लदवे, अनंत पंवार, दिलीप पटौदिया, प्रशिक्षण वर्ग नगर प्रभारी सुधीर कोल्हे, एमआईसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा, मीडिया प्रभारी वरुण पाल की उपस्थिति में मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।

IMG 20260405 WA0018

श्री जामवाल ने संभा जी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में कहा कि भाजपा संगठन सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने की सतत प्रक्रिया है। समय-समय पर आत्मविश्लेषण कर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जनता की सेवा के कार्यों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहना भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य करें। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनता की सेवा कर रहे हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग सिर्फ एक अवसर नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है जो कार्यकर्ता को न केवल बेहतर बनाने के साथ संगठन को भी मजबूती प्रदान करती है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और निष्ठा का संचार करना है, जिससे वे संगठन के विकास में अपना योगदान और अधिक प्रभावी ढंग से दे सकें। भाजपा की सफलता और संगठन क्षमता विचारधारा के साथ कार्यकर्ताओं की निरंतर शिक्षा, साधना और अभ्यास पर भी निर्भर करती है।
अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सहित देशभर के विभिन्न राज्यों की भाजपा सरकारें गरीब वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाती हैं, ताकि समाज का हर वर्ग पीछे न रहे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें और उन्हें भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुंचाने के महापरियोजना में सक्रिय भागीदार बनें।

See also  MP कांग्रेस का ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक पुनर्गठन : 77 ब्लॉक अध्यक्ष एवं इंदौर शहर की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता हमारा मूलमंत्र है। बूथ के कार्यकर्ता बूथ समितियों का अध्ययन करते हुए सक्रिय सदस्यों के साथ साथ सभी समाजों को साथ में लेकर समितियों का निर्माण करे। तभी हम सर्वस्पर्शी भाजपा और सर्वव्यापी भाजपा के नारे को चरितार्थ कर पाएंगे।
प्रशिक्षण वर्ग को संतोष मेहता, आलोक दुबे, मनोज लदवे, अमरदीप मौर्य, सुधा सुख्यानी, अशोक अधिकारी ने भी संबोधित किया। चंद्रगुप्त मौर्य मंडल, निर्भय सिंह मंडल और गुरु गोविंद सिंह मंडल में भी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए।

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com