AAJ24

[state_mirror_header]

होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा सौम्या दुबे ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । अंबिकापुर के होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सौम्या दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

सौम्या दुबे बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने केजी से लेकर दसवीं कक्षा तक लगातार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वियानी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई। सौम्या के पिता विनय कुमार दुबे उदयपुर में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।

- Advertisement -

सामान्य परिवार से आने वाली सौम्या ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। पढ़ाई के अलावा सौम्या को पुस्तकें पढ़ने एवं यात्रा करने का विशेष शौक है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के सहयोग को दिया है। विद्यालय परिवार ने सौम्या की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

See also  Ratlam/अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र शुरुआत ;रतलाम में रहकर बनेंगेडॉक्टर-इंजीनियर,विद्यार्थियों को कोटा या इंदौर जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं
Share This Article