AAJ24

[state_mirror_header]

जवाहर नवोदय विद्यालय खलिबा का 12वीं परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत, विद्यार्थियों ने बढ़ाया गौरव,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ख़लिबा अंबिकापुर का इस वर्ष कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के कुल 50 विद्यार्थियों ने वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय को शत-प्रतिशत परिणाम दिलाने में सफल रहे।

- Advertisement -

विद्यालय के छात्र राहुल कुमार ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ईशांत जांगड़े ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा श्वेता रतिया ने 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया है। विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।

- Advertisement -
See also  भारत की पहली 100% दृष्टिहीन महिला जज बनीं थान्या नाथन सी, हौसले से लिखी इतिहास की नई इबारत...
Share This Article