Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

पिकअप और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़त

Aaj 24
By Aaj 24

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अभी-अभी एक भीषण सड़क हादसा हो गया. प्रतापपुर-बलरामपुर मार्ग पर एक ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे पिकअप चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए.

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कालेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है.

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ट्रक रामानुजनगंज से प्रतापपुर आ रही थी, जबकि पिकअप प्रतापपुर से बलरामपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. यह पूरी घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है.

See also  सूरजपुर जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत कार्यपालन अभियंता अरुण मिश्रा को विभाग ने दी भावपूर्ण विदाई, कलेक्टर एस. जयवर्धन ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित,,,
Share This Article