Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में हुआ भव्य आयोजन : 551 कुंडीय महायज्ञ एवं विग्रह पुनर्स्थापन का, संतो की उपस्थिति में निकली शोभायात्रा,बाल हनुमान मंदिर पर प्रसादी का आयोजन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 04अप्रैल शहर के अलकापुरी स्थित चमत्कारी श्री बाल हनुमान मंदिर नव निर्माण मंडल द्वारा 02 एवं 03 अप्रैल को को भव्य विग्रह पुनर्स्थापन एवं 551 कुंडीय दिव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

- Advertisement -

मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 02 अप्रैल (गुरुवार) को सायं 7:00 बजे से विग्रह पुनर्स्थापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुई जिसमे संत श्री हरिराम जी शास्त्री और पंडित सोम शर्मा उपस्थित रहे। इसके पश्चात 03 अप्रैल ) को प्रातः 7:30 बजे से 551 कुंडीय महायज्ञ प्रारंभ हुआ जिसके बाद 80 फीट रोड, से भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवं महाप्रसादी का आयोजन किया हुआ।

आयोजकों ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य मानव जीवन एवं आत्मा की शुद्धि, धर्म-संस्कृति का और पर्यावरण संरक्षण तथा समाज कल्याण के साथ-साथ पर्यावरण की शुद्धता को बढ़ावा देना है

इस अवसर पर अनेक संत-महात्मा एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई प्रमुख रूप से परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 महा मण्डलेश्वर देव स्वरूपानंद जी महाराज, परम पूज्य गुरुदेव हिंदू रत्न श्री श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज, परम पूज्य गुरुदेव गोशरनानंद जी महाराज, परम पूज्य स्वामी चेतन्य दास महाराज, बाल संत जतीन दास, परम पूज्य गुरुदेव शिवानन्द महाराज,परम पूज्य गुरुदेव प्रकाशनंद, महाराज योगेश नाथ, महाराज श्री परम पूज्य शाश्वत आनंद, महाराज श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मधुसूदनान गिरि जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री स्वामी कृष्णानंद महाराज (मां बगलामुखी शक्तिपीठ संत श्री संजय जी दवे के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री चेतन्य कश्यप, तथा विशेष अतिथि महापौर प्रह्लाद पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे।

See also  इन तीन चीजों से बना ABC Juice है पोषण का पावर हाउस, 30 दिनों तक पीने से मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

स्वागत भाषण संस्था के संयोजक समन्वयक नीरज सक्सेना द्वारा दिया गया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा यज्ञ समिति अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी द्वारा बतायी गई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत मनोहर पोरवाल, पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित श्रीमती निशा सोमानी, पवन सोमानी, मयूर पुरोहित, भगत भदौरिया, वीरेंद्र माथुर, विवेक शर्मा, भावना गुज़र, प्रवीण उपाध्याय, और यज्ञ समिति मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास शेवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेविया सम्मिलित हुए। आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की गई। जिसमें यज्ञशाला, भोजनशाला, शोभायात्रा एवं अन्य व्यवस्थाओं की गई। आयोजन समिति द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति एवं नागरिकों से आग्रह किया गया था कि वे सपरिवार आकर इस पुण्य आयोजन में भाग लें।यजमानों को मंच से तुलसी के पौधे वितरण भी किया

Share This Article