Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

चिरमिरी: नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शिवांश जैन के स्वागत में शामिल हुईं सांसद ज्योत्स्ना महंत…

Priyanshu Ranjan

चिरमिरी। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शिवांश जैन के स्वागत समारोह में आशीर्वाद देने माननीय सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत चिरमिरी पहुंचीं। यह कार्यक्रम 18 जनवरी की शाम हल्दिबाड़ी स्थित होटल अलविनो में आयोजित किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एमसीबी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अशोक श्रीवास्तव को बरकरार रखते हुए शिवांश जैन को चिरमिरी नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शिवांश जैन को पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल का करीबी माना जाता है।

- Advertisement -

स्वागत समारोह में सांसद ज्योत्स्ना महंत ने शिवांश जैन के साथ नव नियुक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूमा चटर्जी को भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उनके पुत्र सूरज महंत, पूर्व विधायक गुलाब कमरों सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

अपने संबोधन में सांसद महंत ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने महंगाई, बिजली दरों और टैक्स बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए महिलाओं से संगठित होकर लड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में सूरज महंत सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समारोह में लगभग डेढ़ से दो सौ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें डॉ. विनय जायसवाल, गायत्री बिरहा, रूमा चटर्जी, बबिता सिंह, नासिर खान, सुभाष कश्यप, शंकर राव, ओमप्रकाश प्रीतम, ओमप्रकाश गुप्ता और नरेंद्र सिंह कोहली प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन गोदरीपारा के पार्षद राहुल पटेल ने किया।

रिपोर्ट: अंजन मुखर्जी, छोटा बाजार, चिरमिरी

See also  Bhavantar Yojana: 3.77 लाख किसानों को मिला लाभ, सीएम मोहन यादव ने खाते में ट्रांसफर किए भावांतर के 810 करोड़ रुपये
Share This Article