Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

CG News: राजधानी में फिर मिली लाश, ठंड से मौत की आशंका

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक बार फिर आज अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. रायपुर नगर निगम के जोन-4 कार्यालय के सामने एक बुजुर्ग की लाश मिली है, जिससे इलाके हड़कंप मच गया है. आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण उनकी जान गई है. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान पता करने में जुटी हुई है.

- Advertisement -

पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई है. डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग सड़क किनारे सोया करता था, और ठंड की वजह से उसकी मौत हुई हो सकती है. शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल, मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का मानना है कि वह घुमंतू किस्म का व्यक्ति था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी.

- Advertisement -

कोतवाली थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि बुजुर्ग के परिजनों की तलाश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. शहर में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बेघर और असहाय लोगों के लिए यह स्थिति चिंताजनक है.

See also  निर्दलीय प्रत्याशी पर टंगिया से हमला ,जानें पूरा मामला
Share This Article