AAJ24

[state_mirror_header]

CG BREAKING : मुंगेली में स्टील प्लांट की चिमनी ढही,कई मजदूर हताहत

Aaj 24
By Aaj 24

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बड़े में स्टील प्लांट की चिमनी ढहने से 7-8 लोग दब गये हैं। इनमें से 4 लोगों की मौत की अपुष्ट खबर है। इधर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले में कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्थित प्लांट में चिमनी गिरने से 7 से 8 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों की जान जाने की खबर है।

इधर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। कलेक्टर राहुल देव, एसपी भोजराम पटेल पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। लगातार रेस्क्यू का काम चल रहा है। कंटेनर फटने से हादसा होना बताया जा रहा है। अधिकतर लोग भोजन अवकाश के चलते फैक्ट्री में नहीं थे जिससे बाल-बाल बच गए। दो मजदूरों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  शरद पवार की पार्टी कराएगी कुंवारों की शादी, युवाओं को रोजगार भी देगी
Share This Article