AAJ24

[state_mirror_header]

BIG BREAKING: गुंडा अमित जोश का एनकाउंटर, दुर्ग पुलिस ने किया ढेर… क्राइम ब्रांच की टीम से मुठभेड़ में मारा गया गोलीकांड का फरार आरोपी

Aaj 24
By Aaj 24

भिलाई। दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर भिलाई से आ रही है। कुख्यात बदमाश और भिलाई गोलीकांड में फरार आरोपी गुंडा अमित जोश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जिसकी मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई के जयंती स्टेडियम सेक्टर-6 पर पुलिस ने बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर कर दिया है। ACCU से अमित जोश की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। आरोपी ने 4 महीने पहले 3 लोगों को गोली मारी थी। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे हुए है। अमित जोश के पूर्व दुर्ग जिले में 2005 और 2010 में भी एनकाउंटर हो चुका है 2005 में तालपुरी के समीप गोविंद विश्वकर्मा का एनकाउंटर किया गया था एवं 2010 अक्टूबर माह में शातिर नक्सली एरिया कमांडर एक लाख का इनामी नागेश और उसकी पत्नी तारा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

- Advertisement -
See also  महिला की हत्या के मामले मे गांधी नगर पुलिस ने किया आरोपी पति को गिरफ्तार
Share This Article