AAJ24

[state_mirror_header]

चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका पूर्व मंत्री हरशरण सिंह बल्ली BJP में शामिल

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली  ,फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव  से पहले आप  को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री हरशरण सिंह बल्ली बेटे के साथ BJP में शामिल हो गए हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सरदार हरशरण सिंह बल्ली अपने बेटे गुरमीत सिंह रिंकू के साथ बीजेपी की सदस्यता ली।

- Advertisement -

सरदार हरशरण सिंह बल्ली दिल्ली की हरि नगर सीट से चार बार के विधायक रह चुके हैं। वह पहली बार 1993 में विधायक बने, उसके बाद 2013 में आखिरी बार विधायक चुने गए। इसके अलावा वो मदन लाल खुराना सरकार में वो मंत्री रहे।

- Advertisement -

उन्होंने इंडस्ट्री, श्रम, जेल, भाषा और गुरुद्वारा प्रशासन समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली। उनके बेटे गुरमीत सिंह रिंकू आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे। उन्होंने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

जब 2013 में बल्ली को बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो वो कांग्रेस में चले गए, उसी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। 2020 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। खुद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। चार साल बाद एक बार फिर से पाला बदलते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं।

See also  CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का एलान, पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को मिलेगी 10 लाख रुपए की सहायता
Share This Article