Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

गाड़ी की किस्त के पैसों को लेकर खूनी विवाद, बेटी-दामाद पर पिता की हत्या का आरोप

Priyanshu Ranjan

सरगुजा के बतौली थाना क्षेत्र की घटना, गला घोंटने और मारपीट के बाद सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप; दोनों आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में गाड़ी की किस्त के लिए रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद हत्या की वारदात में बदल गया। पुलिस के अनुसार, पिता लोहर साय कोरवा की कथित तौर पर उनकी बेटी और दामाद ने गमछे से गला घोंटकर तथा मारपीट कर हत्या कर दी।

- Advertisement -

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद खून के निशानों को मिटाने के लिए गोबर से लिपाई कर सबूत नष्ट करने की भी कोशिश की गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए।

- Advertisement -

पुलिस ने इस मामले में बंधन कोरवा (40) और सोन कुंवारी (35) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने रुपये के विवाद के दौरान आवेश में आकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

See also  Ratlam News : हनुमान जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक आयोजन,1 लाख 11 हजार 111 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ,हज़ारो महिला पुरुष और बच्चे हुए शामिल
Share This Article