Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ एनएच-43 को फोरलेन बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। भाजपा सूरजपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा ने नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपकर अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ तक एनएच-43 को टू-लेन से फोरलेन में परिवर्तित करने की मांग की।

अनूप सिन्हा ने कहा कि अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग सरगुजा, सूरजपुर और एमसीबी जिले को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है। बढ़ते यातायात और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए इसका फोरलेन होना आवश्यक है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि सड़क के फोरलेन बनने से यात्रा समय कम होगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। इसके साथ ही मरीजों, छात्रों और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञापन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा की जाएगी।

See also  कविता यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साए से मुलाक़ात कर विभिन्न मांगो का ज्ञापन सौंपा...
Share This Article