Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर: होटल दीप में आबकारी विभाग का छापा, अवैध शराब के साथ मैनेजर गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार सुबह खरसिया रोड स्थित ‘होटल दीप’ में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री का खुलासा किया है। विभाग को होटल में अवैध शराब की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर एक ‘छद्म ग्राहक’ को होटल भेजा गया।

- Advertisement -

कार्रवाई का विवरण:

- Advertisement -

टीम द्वारा भेजे गए ग्राहक ने होटल से 1000 रुपये में 2 पाव ब्लैक डॉग शराब खरीदी। पुष्टि होते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान होटल के एक कमरे से सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल चैलेंज और आरएस बैरल ब्रांड की विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।

मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज:

आबकारी विभाग ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और होटल मैनेजर जुनैद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पूछताछ में मैनेजर ने स्वीकार किया कि वह पैसों के लालच में होटल मालिक की जानकारी के बिना स्वयं चोरी-छिपे शराब बेच रहा था। कार्रवाई में आबकारी विभाग के साथ नगर सैनिकों की टीम भी शामिल रही।

See also  सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी ने वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने पर एक प्रधान पाठक व एक लेखपाल को किया सस्पेंड,
Share This Article