AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कृषि मंत्री राम विचार नेताम को सौंपा ज्ञापन

Bharat Sharma

मंत्री नेताम जल्द प्रक्रिया शुरू कराने का दिया आश्वासन

- Advertisement -

सूरजपुर । भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में सूरजपुर में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की स्थापना की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम को ज्ञापन सौंपा गया।
सूरजपुर विश्राम गृह में मंत्री श्री नेताम के स्वागत के उपरांत उन्हें अवगत कराया गया कि वर्ष 2012 में जिले के गठन के बाद से अब तक सूरजपुर में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना नहीं हो पाई है।
इसके अभाव में स्थानीय किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्रशिक्षण, मृदा परीक्षण एवं नवाचारों से जुड़ी जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने कहा कि सूरजपुर एक कृषि प्रधान जिला है और यहां कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना किसानों के हित में अत्यंत आवश्यक है। इससे किसानों को वैज्ञानिक खेती, फसल विविधीकरण, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा ।
ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए मंत्री श्री रामविचार नेताम ने शीघ्र ही सूरजपुर में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए जाने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है तथा आवश्यक प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाएगी ।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री राजेश महलवाला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ‘अज्जू’, भाजपा महामंत्री राजू देवांगन, संस्कार अग्रवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
See also  दक्षिण उपचुनाव मतदान केंद्र में आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता
Share This Article